" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

गौड सिटी में मैंटेनेन्स दाम बढ़ाये जाने के विरोध में किया प्रदर्शन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,20 सितम्बर। गौड़ सिटी में रहने वाले लोगों को सोसाइटी में उन्हें पूरी सुविधाएं नही मिल रही है ,जगह जगह बसेमेंट मे लीकेज है,आये दिन बिल्डिंग का प्लास्टर गिरता रहता है,कुछ महिनों पहले सिक्योरिटी भी कम कर दी गयी है, उसके बाद भी इस महामारी के समय 60 प्रतिशत मैंटेनेन्स बढ़ाने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पडेगा। एवेन्यू की निवासी अनिता प्रजापति ने बताया कि अभी मैंटेनेन्स के दाम 1.25 रुपये प्रति स्क्वायर फीट है जिसे 1 अक्टूबर से 2 रुपये करने का नोटिस सभी टॉवर के नोटिस बोर्ड पर लगा दिया गया है, कोरोना महामारी के चलते लोग पहले ही आर्थिक तंगी से गुजर रहे है इससे और मानसिक तनाव बढ़ेगा। सोसाइटी के निवासी अमित शर्मा ने बताया कि उनकी सोसाइटी की तरफ से गौरसंस हाईटेक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. को उनके नोटिस का जवाब तथा डी.एम, पुलिस कमीशनर आदि सबको शिकायती पत्र भेजे गए हैं पर अभी तक कहीं से भी कोई जवाब नही मिला, नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करवायी है। सब निवासियों को मजबूरी मे अपनी बात रखने के लिये प्रदर्शन के लिये बाहर आना पड़ा है। एवेन्यू के निवासी और इलेक्शन कमिटी के सदस्य रंजीत सिंह ने बताया की ढाई साल पहले मार्च 2018 मे गौडसंस की सीएस वीनू सिंघल की तरफ से ये नियम लिखकर आश्वासन दिया गया था कि बिना 51 प्रतिशत ओनर्स रेजिडेंट की मर्ज़ी के मैंटेनेन्स चार्जस नही बढाये जायेंगे ,परंतु गौडसंस उस लिखित पत्र को भी नही मान रहा है इतना ही नही एवेन्यू मे नोएडा द्वारा 1 दुकान को सील किया था जिसका केस चल रहा है ,रिजल्ट का कुछ पता नही ,पर फिर भी उस सील को भी तोड कर मैंटेनेन्स के सुपरविजन मे कुछ काम चल रहा है। इलेक्शन कमिटी के सदस्य आर.डी. शर्मा ने बताया कि एवेन्यू मे पौने दो साल पहले ए.ओ. ए बनाने के लिये इलेक्शन कमिटि का गठन हुआ है जिसमे गौड संस की तरफ से आशीष नरुला भी हैं। परंतु गौडसंस द्वारा कानूनी कंडीशन पूरी नही की जा रही है जिसके कारण अभी तक जी.सी 6/1 मे ए.ओ.ए का गठन नही हो पाया है। लोगों का कहना है कि वो ऐसे ही अपनी बात स्थानीय अधिकारियो तक पहुचाने की लगातर कोशिश करते रहेँगे और इस तरह बिल्डर द्वारा किये जा रहे नोटिस को नही मानेगे और अपने हक़ के लिये अवाज उठाते रहेंगे। मौके पर आर डी शर्मा, अनिता प्रजापति,अमित शर्मा रमन मोरवाल, संदीप श्रीवास्तव,मनुज मदांन,अर्चित जैन,शक्ति रन्जन,मनीष कुमार,मितेश झा,अश्विनी सिंह,राहुल ,जय,मनोज जौहरी,गौरव मित्तल आदि निवासी मजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>