रबूपुरा। इक्कीसवीं सदी में आज जहां देश विज्ञान के माध्यम से चांद पर पहंुच रहा है वहीं दूसरी तरफ इन्सान अभी भी तंत्र-मंत्र व भूत-प्रेत जैसे अंधविश्वास में उलझा हुआ है। तांत्रिक अपने फायदे के लिए तंत्र-मंत्र का जमकर प्रयोग कर रहे हैं तथा एक तरफ जहां भोली-भाली जनता से रूपये एंेठते है तो वहीं कई बार भूत-प्रेत के नाम पर जमकर मारपीट कर उन्हें यातनाएं दी जाती हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को रबूपुरा कोतवाली के गांव म्याना में उस समय सामने आया जब एक महिला तांत्रिक ने एक बीमार महिला पर प्रेत का साया होने की बात कहकर उसे बांधकर जमकर मारपीट की। जिससे पीड़िता काफी चोटिल हो गई। वहीं महिला के पति के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के पति ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला तांत्रिक समेत 5 लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गांव म्याना निवासी कल्लन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी राधा काफी समय से बीमार चल रही है जिसका उपचार एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को उनके घर गांव की ही एक तांत्रिक महिला आई और उस पर भूत-प्रेत का साया बताया एवं उसे ठीक करने का दावा करते हुए अपने घर ले गई। आरोप है कि उसके बाद तांत्रिक महिला ने राधा के हाथ-पांव बांध कर मारपीट करते हुए जमकर प्रताड़ित किया और उसकी चीख पुकार किसी तक नहीं पहंुचे तांत्रिक ने तेज आवाज में संगीत बजाया। किसी प्रकार पीड़िता का पति वहां पहंुचा और उसे छुड़ाते हुए मारपीट का विरोध किया। आरोप है कि इसी से नाराज होकर महिला तांत्रिक का पति अपने अन्य साथियों के साथ पीड़ित के घर पहंुचा और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर संतोष, महेश समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…