रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत रविवार सुबह एक किशोरी घर की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाईन की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में हाईटेंशन लाईन घनी आबादी के उपर से गुजर रही है तथा जर्जर अवस्था में है। जिसके समाधान के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करा समाधान की मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी अनुसार गांव खेरली भाव निवासी समशाद की 12 पुत्री सानिया रविवार सुबह अपने मकान की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान वह किसी प्रकार छज्जे से गुजर रही हाईटेंशन लाईन की चपेट में आ गई और झुलस कर घायल हो गई। परिजनों ने उसे दनकौर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…