रबूपुर। मुरादगढ़ी गांव में एक 24 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने गांव का प्रभावित मोहल्ला शनिवार शाम को सील कर दिया है। महिला व उसके 6 माह के बच्चे को चाइल्ड पीजीआई अस्पताल नोएडा में आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है। वही परिवार के कुछ लोगों को भी होम कोरंटीन किया गया। जेवर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि एरिया के मुरादगढ़ी गांव में एक 24 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला वह उसके छह माह के बच्चे को नोएडा के चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है। वही परिवार के कुछ सदस्यों को होम कोरंटीन किया गया है एसडीएम जेवर गुंजा सिंह ने बताया कि गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गांव का प्रभावित मोहल्ला बल्ली आदि लगाकर सील कर, पुलिस बल तैनात करा दिया गया है। वहां किसी के जाने व आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आसपास रहने वाले लोगों को होम कोरंटीन होने के लिए कहा गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव का मोहल्ला सील






