-होमियोपैथी के जनक डॉ. हैनीमैन की मनायी गयी 265वीं जयंती
ग्रेटर नोएडा,10 अप्रैल। विश्व होमियोपैथी दिवस के मौके पर होमियोपैथी के जनक डा. हैनीमैन की 265 वी जयंती मनायी गई। इन्डोजर्मन होमियोपैथी क्लिनिक, नालेज पार्क, निकट कैलाश अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र संचालक वरिष्ठ होमियोपैथी चिकित्सा विशेशज्ञ डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि होमियोपैथी डव्ल्यूएचओ के अनुसार विश्व में दूसरे नंबर की चिकित्सा पद्धति है। कुछ सालों से आमजन का होमियोपैथी पर विश्वास बड़ा है। वर्तमान में कोविड-19 महामारी से बचने के लिये प्रतिरोधक क्षमता बड़ाने में भी होम्योपैथी औषधियां अपनी महती भूमिका निभा रही हैं। इस आशय हेतु सीसीआरएच,आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा होमियोपैथी दवाई आर्सेनिक एल्बम-30 की एक खुराक खाली पेट तीन दिन तक लेने की सलाह दी है। मंत्रलाय ने होमियोपैथी चिकित्सकों को कोविड के उपचार व रोकथाम हेतु गाईडलाईन मसौदा तैयार किया है, जिससे कि अब होमियोपैथी चिकित्सक भी इस महामारी में होमियोपैथी चिकित्सा द्वारा अपना योगदान दे पायेंगे। ज्ञात हो कि डा.जितेंद्र सिंह जनवरी माह से लेकर अब तक होम्योपैथी दवा आर्सेनिक एल्बम-30 की तीन खुराक को लगभग हजार से अधिक लोगो में निःशुल्क बांट चुके हैं।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…