ग्रेटर नोएडा,10 अप्रैल। कोरोना वायरस महामारी जैसी बीमारी में पूरा भारत लॉकडाउन है इसको देखते हुए ग्रेनो के गांव जैतपुर वैशपुर के रहने वाले आकाश रावल गरीबों की आटा चावल दाल चीनी साबुन सब्जी आदि सामग्री गरीब मजदूर लोगों को देकर सहायता कर रहे हैं। इंसानों के साथ-साथ आकाश बेजुबान पक्षियों के लिए भी आगे कदम बढ़ा रहे है आकाश गांव जैतपुर के झिड़ी मंदिर में हर रोज जाकर बेजुबान पक्षी मछली बतख लंगूर कुत्तों को आदि रोटी चावल आटा खिलाकर पेट भर रहे हैं, आकाश ने बताया कि लॉकडाउन से पहले लोग पशु पक्षियों को खाना खिलाते थे। लेकिन अब लॉकडाउन की स्थिति में लोग घर से बाहर बहुत कम निकल रहे है, जिसके चलते बेजुबान पक्षी और जानवर भूखे रहते है जहां भी रास्ते मे मुझे बेजुबान पक्षी या जानवर मिलते हैं वहां में उनको कुछ ना कुछ खाने के लिए चीजे दे देता हूँ आकाश ने ये सीख अपने पिता से सीखी है आकाश ने बताया पापा हमेशा ये बोलते है कि कभी किसी लाचार गरीब को परेशान मत करना और कभी किसी बेजुबान पशु पक्षी को मारना मत हमेशा इनकी मदद करना चाहिए।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…