रबूपुरा। गत दिनों कोविड़ 19 महामारी से लॉकडाउन में रोजगार ढप हो जाने के कारण आर्थिक तंगी का दंश झेल रहे अभिवावकों को एक निजी स्कूल ने 7 महीने की फीस मांफ कर राहत दी है। स्कूल प्रबंधन कमेटी के इस फैसले के उपरान्त जहां छात्रों के परिजनों ने कुछ सकून की सांस ली है तो वहीं विद्यालय का सराहनीय कदम प्रसंशा का विषय बना हुआ है। यमुना एक्सप्रेस के किनारे गांव खेड़ा मौहम्दाबाद स्थित अवनी पब्लिक स्कूल की प्रबंधक तनुज शर्मा व प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने बताया कि कोविड़ 19 महामारी के कारण लगा लाॅकडाउन भले ही समाप्त हो गया लेकिन आय के संसाधन बंद होने से अधिकांश लोग आज भी आर्थिक संकट से उभर नही पाये हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इसका असर और भी ज्यादा हुआ है तथा लोग अभी भी समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसी समस्याआंे के दृष्टिगत स्कूल प्रबंधन ने कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक सभी 550 छात्रों की सात महीने की फीस मांफ करने का निर्णय लिया है। सभी अभिवावकों को स्कूल के निर्णय से अवगत करा दिया गया है तथा बच्चों का शिक्षण कार्य निरंतर चलता रहेगा। वहीं जिन छात्रों की फीस पूर्व में जमा हो चुकी है उसे आगामी सत्र में समायोजित कर दिया जायेगा। ग्रामीणों व सामाजिक संगठनों ने स्कूल के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि अभिवावकों की समस्या को देखते हुए अन्य स्कूलों को फीस मांफ करनी चाहिए।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…