ग्रेटर नोएडा,26 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति’ अभियान में महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध हिंसा से रोकथाम हेतु एनआईईटी ग्रेटर नोएडा में एकेटीयू के निर्देशानुसार नौ दिवसीय कार्यक्रम का समापन 25 अक्टूबर हुआ। इस अभियान में महिलाओं तथा बच्चो की हिंसा से रोकथाम, पाक्सो कानून, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज कानून, कन्या भ्रूणहत्या रोकथाम, बल्ल विवाह रोकथाम, कोविड-19 से बचाव, महिला तथा बाल कल्याणकारी योजनओं का प्रचार-प्रसार, सुरक्षा शपथ तथा योद्धाओं का सम्मान इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनआईईटी की एडिशनल मैनिजिंग डायरेक्टर डॉ. नीमा अग्रवाल ने नारी सुरक्षा तथा नारी सम्मान के लिए सरकार की पहल “मिशन-शक्ति” की सराहना की। उन्होंने कहा कि नारी समाज के सृजन तथा विकास का आधार है। हमें देश के प्रत्येक नागरिक में नारी के प्रति सम्मान की भावना को जगाना होगा। डॉ. नीमा ने कहा कि आज की नारी सशक्त है और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जीवन के हर आयाम में अपनी सार्थकता को सिद्ध कर रही है। एनआईईटी के एग्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट रमन बत्रा ने नारी सशक्तिकरण को आज का ज्वलंत विषय बताया तथा नारी के अस्तित्त्व की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने पर ज़ोर दिया। सीमा दुर्रानी-एडवोकेट-दिल्ली उच्च न्यायालय ने लैंगिक समानता को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता के लिए समाज में इस विषय को लेकर व्यापक रूप से आवश्यक विषय वस्तु को प्रसारित किया जाना अत्यंत अववश्यक है। समाज सेविका तथा वकील आर. के. उषा ने पॉक्सो कानून के विषय में महिलाओं तथा बच्चों के प्रति होने वाली घरेलू हिंसा से बचाव तथा दंड संबन्धित प्रावधानों पर विशद चर्चा की। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों में अनिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी- गौतमबुद्धनगर, डॉ. शिरीष जैन-नोडल अधिकारी पीसी एण्ड पीएनडीटी सेल-गौतमबुद्धनगर, शैलेंद्र बहादुर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, गौतमबुद्धनगर तथा उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपधायक्ष सुषमा सिंह ने एनआईईटी ग्रेटर नोएडा कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। डॉ.विनोद कापसे-निदेशक एनआईईटी ने “मिशन शक्ति” अभियान के सफल आयोजन हेतु गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन तथा एकेटीयू के मार्गदर्शन की सराहना की। डॉ. कापसे ने संस्थान में ‘मिशन-शक्ति’ के अंतर्गत कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए डॉ. गज़ाला नाज़, प्रो रेशम, डॉ पूजा त्यागी, डॉ रश्मि मिश्रा, डॉ अंजना रानी गुप्ता, डॉ अंकिता शर्मा, प्रो कनिका जिंदल तथा अन्य सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…