जेवर। किसान यूनियन बलराज ने सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। यूनियन ने टोल को किसानों व पत्रकारों के लिए फ्री किये जाने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस व प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे यूनियन ने अपनी मांग को लेकर एक ज्ञापन अधिकारियों को दिया। किसान यूनियन बलराज के कार्यकर्ता यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचे और यहां यूनियन ने टोल को किसानों व पत्रकारों के लिए फ्री किये जाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया। यूनियन ने कहा कि 64 प्रतिशत मुआवजा और 10 प्रतिशत विकशित क्षेत्र में प्लाट दिया जल्द दिए जाएं। जिन किसानों की जमीन का अधिग्रहण हुआ है उन किसानों को रोजगार दिए जाएं। जीरो पॉइंट से लेकर आगरा तक जल्द सर्विस रोड बनाया जाए और पत्रकारों व किसानों के लिए एक्सप्रेस वे के टोल फ्री किया जाए। धरने प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस, टोल इंचार्ज के प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यूनियन ने अपनी मांग को लेकर एक ज्ञापन प्राधिकरण के अधिकारियों को दिया। जिसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म हुआ।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…