" data-ad-slot="">

सेन्ट जोसेफ स्कूल में 288 दिन बाद पहुंचे बच्चे, कोविड सुरक्षा के साथ 9वीं व 12वीं की शुरु हुई कक्षाएं

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,27 अक्टूबर। सेन्ट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक में पिछले सत्र की परीक्षाओं के बाद 288वें दिन बच्चों का स्कूल में अध्ययन के लिए खोला गया, जिसमें बच्चे कोविड सुरक्षा के साथ पहुंचे। कोविड-19 वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है, जिसमें लाखों लोगों को असमय जान गवानी पड़ी, सुरक्षा की वजह से शिक्षण संस्थानों को बंद करा दिए गए थे। राज्य सरकार ने सुरक्षा के तहत राज्य सरकार ने स्कूल खोलने का निर्देश जारी किया है। इसी क्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य फादर आल्विन पिन्टो ने सभी सुरक्षा के उपायों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को विदयालय खोलने का निर्णय लिया। स्कूल प्रबंधन ने दिशा निर्देश जिसमें विद्यार्थी व अध्यापक में दो गज की दूरी, प्रवेश द्वार पर हर व्यक्ति का तापमान माप, हर व्यक्ति के पास मास्क, सैनेटाइजर, पानी की अपनी बोतल, स्कूल परिसर में विद्यार्थी समूह में घूममे पर पाबंदी। कोई पुस्तक या अन्य लेखन समाग्री बच्चों के द्वारा आदान प्रदान नहीं करने दिया जाएगा। शौंचालय में एक समय में एक ही व्यक्ति की प्रवेश की है अनुमति। प्रधानाचार्य फादर अल्विन पिन्टो ने बताया कि विद्यार्थियों की उपस्थिति उनके अभिभावकों द्वारा लिखित सहमति साथ ही स्वीकार की गयी तथा ये भी कहा कि अगर विद्यार्थियों के घर मे किसी व्यक्ति या खुद उनको किसी तरह का जुकाम-खासी-बुखार जैसी कोई भी लक्षण दिखायी दे तो स्कूल न आकर घर से ही आनलाइन कक्षा में सम्मिलित होते रहे तथा पूरी तरह से स्वस्थ होने पर ही स्कूल में उपस्थिति दर्ज कराए। ये कक्षाएं 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए थी, जिसमें कुल 57 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसमें से 31 विद्यार्थी प्रयोगशाला(विज्ञान) कार्य के लिए आए थे। विद्यार्थियों द्वारा नियमों का पालन कराए जाते रहने के लिए स्कूल के हर कोने में सहायक कर्मचारियों को कीटाणु नाशक तरल व मास्क के साथ खड़ा किया गया, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर मुखौटा दिया जा सके तथा हाथों से हानिकारक कीटाणुओं का भी नाश किया जा सके।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>