ग्रेटर नोएडा,27 अक्टूबर। हरियाणा के फरीदाबाद में कॉलेज से लौट रही छात्रा की गोली मारकर की गयी हत्या से नाराज होकर महिला उन्नति संस्था (भारत) ने ग्रेटर नोएडा के महिला उद्यमी पार्क में मोमबत्ती जलाकर बेटियों के साथ हो रही दरिंदगी के खिलाफ रोष प्रकट किया। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत बिटिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा ने घटना पर दुःख जाहिर करते हुए कहा कि तौफीक नाम के व्यक्ति ने दिन दहाड़े सरेआम स्कूल से लौट रही छात्रा के अपहरण की कोशिश की और नाकाम रहने पर उसको गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी यह घटना देश में महिलाओं एवं बच्चियों की असुरक्षा की स्थिति बयान करने के लिए काफी है। उन्होंने सरकारों से सवाल किया कि क्या महिलायें घर से निकलना बंद कर दे केंद्र एवं राज्य सरकारें महिला एवं बच्चियों को सुरक्षित माहौल प्रदान कर पाने में क्यों सफल नहीं हो पा रही है। उन्होंने महिला एवं बच्चियों की सुरक्षा हेतु हरसम्भव क़दम उठाये जाने के साथ क्षात्रा के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी पर चढ़ाये जाने और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मदद मुहैया कराये जाने की मांग की।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…