" data-ad-slot="">

गौतमबुद्ध विवि में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव अभिव्यंजना कि ऑनलाइन हुई शुरुआत नृत्य-संगीत से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,28 अक्टूबर। गौतमबुद्ध विवि कोविड काल में विद्यार्थियों के ऑनलाइन कक्षा को देखते हुए सांस्कृतिक समिति ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह एवं कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा के दिशानिर्देश में अभिव्यंजना का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव अभिव्यंजना की शुरुआत बुधवार को हुई। इस साल कोरोना के चलते भी विद्यार्थी व शिक्षकों का उत्साह कम नहीं रहा। इस साल अभिव्यंजना में विश्वविद्यालयो और कॉलेजो के विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। फेस्ट का प्रसारण गूगल मीट के माध्यम से हुआ जिसमें यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग भी रही। इस फैस्ट में 8 राज्यों के लगभग 62 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के 800 विद्यार्थियों ने भाग लेने के लिए रजिस्टर कराया।

उद्घाटन समारोह वाइस चांसलर प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा ने किया, जिसमें उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध विवि ऐसी यूनिवर्सिटी है जिसने सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा जून में ही पूरा किया, जिसके फलस्वरूप हमारे पास आउट छात्रों को आगे की पढ़ाई एवं नौकरी पाने में किसी तरह की प्रशांत का सामना नहीं करना पदा क्यों की परीक्षा के रिज़ल्ट भी वक्त पर ही घोषित की जा चुका था। जब की अन्य विश्वविद्यालयों में अभी परीक्षा और नामांकन की तैयारी ही चल रही है। इस उपलब्धि का श्रेय कुलपति ने छात्रों और शिक्षाओं को दिया। साथ ही उन्होंने आने वाले त्योहार, दिवाली एवं छठ पूजा की शुभकामनाएं दी।
पहले दिन की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई जिसमें नृत्य, गीत और विभिन्न कलाओं का प्रसारण हुआ। गणेश वंदना की प्रस्तुति नृत्य के द्वारा प्राची ने किया, बीए इंग्लिश प्रथम वर्ष की छात्र श्राबोनि रॉय ने ऐगिरी नंदिनी भजन के थीम पर नृत्य किया, वहीं निखिल मिश्रा ने एक मोनो ऐक्ट प्रस्तुत किया जिसका थीम था एक ईस्टर्न उत्तर प्रदेश के किसान की आज की जीवनी को दर्शाया। दूसरी तरफ़ लिटरेरी क्लब के छात्रों ने पर्यावरण पर एक शॉर्ट फ़िल्म को प्रस्तुत किया। म्यूज़िक क्लब के छात्रों ने कुछ गानों के माध्यम से महफ़िल को चार चाँद किया। इन सभी प्रस्तुतियों को छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा काफ़ी सराहा गया। छात्रों के सभी कार्यक्रमों संचालन प्रगति मेहदिरत्ता एंड जकरिया ने किया। साथ ही पूरे कार्यक्रम को आयोजित करने एवं यहां तक पहुंचने में प्रगति एवं जकरिया के अलावा अमन सिंह और दीपेश की भूमिका अहम रही हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम को इंचार्ज छात्र कल्याण डॉ. मनमोहन सिंह ने किया एवं साथ ही डॉ. शक्ति शाही, अध्यक्षा सांस्कृतिक समिति जीबीयू ने सम्बोधित किया और छात्रों के अथक परिश्रम एवं सहयोग के लिए उन्हें विशेष रूप से धन्यवाद के साथ साथ आने वाले तीन दिनों अच्छे से कार्यक्रम को चलाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. कविता सिंह ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में सभी प्रतिभागी एवं टीम के सदस्यों ख़ास कर उन्हें जिन्होंने ने इस कार्यक्रम के सफल संचालन एवं प्रशासन में सहयोगी साथियों का धन्यवाद दिया, जिसमें कुछ नाम मुख्य हैं प्रो संजय कुमार शर्मा, डॉ. नवेद रिज़वी, डॉ. विमलेश कुमार, डॉ. आरती गौतम दिनकर, डॉ. अमित अवस्थी, डॉ संदीप सिंह राणा, राज कुमार, इत्यादि।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन…

15 hours ago

IBA की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी एवं श्रमिक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा ।देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के "हर घर तिरंगा" अभियान के आह्वान तथा…

16 hours ago

गौर सिटी में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज समारोह

ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।…

16 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया…

19 hours ago

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

5 days ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>