कोविड-19 में सील हुए जौनचाना गांव में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर किया जांच

रबूपुरा। क्षेत्र के जौनचाना गांव की सीलिंग पर प्रशासनिक अधिकारी निरन्तर नजर बनाये हुए हैं। बुद्धवार को एसडीएम जेवर गुंजा सिंह व एसीपी शरद चंद्र शर्मा ने पुनः गांव का निरीक्षण करते हुए हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही गांव पहंुची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डोर टू डोर स्केनिंग के साथ ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की तथा समूचे गांव की ड्रोन से निगरानी की गई। उपजिलाधिकारी ने प्राधिकरण के अधिकारियों से गांव में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई कोताही नहीं बरतने व आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश के साथ ही पुलिस को लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने की हिदायत दी। गांव के सेनेटाइज के साथ ही नालियों में एवं आस-पास कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। गौरतलब है कि रबूपुरा क्षेंत्र के गांव जौनचाना में सोमवार को एक कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने के कारण गांव को सील कर दिया गया है। गांव के सभी मार्ग बंद कर आवाजाही पर सख्त पाबंदी लगाई गई थी तथा बच्चे के अंतिम संस्कार के दौरान संर्पक में आये अन्य 38 लोगों भी क्वारंटीन करते हुए जांच के लिए उनके सैम्पल भेजे गये थे। जिनकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *