" data-ad-slot="">

कोविड-19 से लड़ने के लिए यथार्थ ग्रुप ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया मेडिकल सामग्री

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-कार्यक्रम में प्राधिकरण के सीईओ, जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ अस्पताल प्रशासन रहा मौजूद

ग्रेटर नोएडा,15 अप्रैल। कोरोना-वायरस कोविड-19 महामारी से पूरा देश संघर्ष कर रहा है, जिसके चलते भारत सरकार लाकडाउन की सीमा 3 मई तक बढा दी गयी है। लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन, सेनेटाइजेशन एवं साफ-सफाई का ध्यान रख जाना अति आवश्यक है। संकट की इस घडी में वर्तमान में कई औद्योगिक संस्थानों, एनजीओ, आरडब्लूए, इकाईयों तथा अस्पतालों इत्यादि द्वारा आगे आकर जिला प्रशासन एवं प्राधिकरणों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाते हुये अपने क्षमता के अनुरूप आवश्यक सहयोग कर रहे हैं।

इसी कड़ी में यथार्थ सुपर स्पेसिलिटी हास्पिटल नोएडा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता नरेन्द्र भूषण, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एवं कोविड-19 प्रभारी जिला गौतमबु़द्ध नगर ने की। इस कार्यक्रम में  सुहास एल.वाई, जिलाधिकारी,  डॉ. ए.पी. चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान यथार्थ अस्पताल की तरफ से डॉ. अजय त्यागी, चेयमैन, डॉ. कपिल त्यागी, मैनेजिंग डायरेक्टर तथा यथार्थ त्यागी, निदेशक तथा अस्पताल के डाक्टर्स,पैरामेडिकल स्टाफ ने हिस्सा लिया। इस दौरान यथार्थ अस्पताल ने जरूरतमन्द लोगों की सहायता हेतु 1000 पीपीई किट,100 नग एन-95 मास्क,100 नग आई प्रोटेक्शन गूगल्स, 10 नग फेस सिल्ड,2000 नग हाईड्रोक्लोरोक्विन टेबलेट,100 नग हैंड सेनिटाइजर एवं 5 नग ईन्फ्रा रेड थर्मा मीटर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया। जिससे कि जिला प्रशासन को इस लडाई को लडने में काफी सहयोग एवं सहायता मिल सकेगी। ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अजय त्यागी के मार्गदर्शन में समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. कपिल त्यागी की सत्प्रेरणा द्वारा यह पुनीत कार्य किया गया। डॉ. कपिल त्यागी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के निर्माण में सिर्फ माता-पिता का ही योगदान नहीं होता, अपितु समाज का भी होता है, अक्षरश:सत्य है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>