रबूपुरा। गुरूवार को कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में कोविड़ 19 की रोकथाम में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शिविर आयोजित कर दवा हौम्योपैथिक दवा वितरण की गई। शिविर का शुभारंभ स्थानीय विधायक धीरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया तथा हजारों लोगों को निशुल्क दवा दी गई। जिला हौम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा0 ललित मोहन जौहरी ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए हमारे शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता का पर्याप्त होना अति आवश्यक है और यह इम्यूनोबूसटर हौम्योपैथिक दवा प्रतिरोधक क्षमता को बढाने का काम करेगी। गुरूवार को करीब 55 सौ लोगों को दवा वितरित की गई है। इसके साथ ही सेनेटाईजर व मास्क भी बांटे गये। जिसमें स्वयं सेवकों का काफी योगदान रहा है। इस मौके पर डा0 हर्षुल गौतम, डा0 सुनील गौस्वामी, डा0 अवनीश अग्निहोत्री एवं टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…