रबूपुरा। प्राधिकरण की वादाखिलाफी के चलते किसान एक संघ के नेतृत्व में 5 अगस्त से शुरू होने वाली पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने गांवों में जन संर्पक अभियान शुरू कर दिया है। गुरूवार को क्षेत्र के गांव खेड़ा मौहम्दाबाद में जनसंर्पक के उपरान्त एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसानों को सम्बोधित करते हुए संगठन के महिला मोर्चा की राष्टीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि किसान जगाओ-किसान बचाओं जागरूकता अभियान की शुरूआत शीर्ष नेतृत्व द्वारा की गई है जिसके लिए 5 अगस्त से पदयात्रा शुरू की जायेगी तथा किसानों की समस्याओं के समाधान तक संगठन का संर्घष जारी रहेगा। इसके साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए अरविंद सिंह, मनवीर सिंह, राजकुमार, तीरथ सिंह, विजय, विनोद, पप्पू, नानक, सुधीर आदि को विभिन्न पदों पर नियुक्त कर संगठन की सदस्यता दिलाई गई। बैठक की अध्यक्षता मनवीर सिंह ने की तथा इस मौके पर जगदीश शर्मा, गवेन्द्र राजपूत, रामअवतार, नितिन आदि समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…