" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

कोहरा बना सफर के लिए कहर, यमुना एक्सप्रेस वे पर कई गाडियां भिड़ी, दो की हुई मौत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

हादसों में घायल हुए दर्जनों व्यक्तियों को पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने विभिन्न अस्पतालों में कराया भर्ती
ग्रेनो/रबूपुरा। सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद सोमवार तड़के छाये घने कोहरे ने रफतार तो धीमी की ही साथ-साथ सफर के लिए आफत बन गया। जिसके चलते रबूपुरा, दनकौर आदि विभिन्न स्थानों पर दर्जन से अधिक वाहन आपस में भिड़ कर क्षतिग्रस्त हो गये और हादसों में दो लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों एवं पुलिस ने घायलों को विभिन्न अस्पतालों भर्ती कराया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसों के बाद घंटों तक एक्सप्रेस वे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद सुचारू करा दिया गया। जानकारी अनुसार रबूपुरा क्षेत्र स्थित यमुना एक्सपे्रस वे पर घने कोहरे के कारण गलत दिशा में जा रहे डस्ट से लदे ट्राला से नोएडा की तरफ से आ रही कैंटर टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई और परिचालक घायल हो गया। वहीं दनकौर क्षेत्र के सलारपुर अंड़रपास पर एक स्कूल बस ने टैम्पों में टक्कर मार दी। जिसके कारण टैम्पों पलट गया और उसमें सवार कुंवरपाल की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गये। जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद एक के बाद एक करीब आधा दर्जन वाहन पीछे से आ टकराये। जिनमें सवार करीब एक दर्जन व्यक्ति घायल हो गये। वहीं दनकौर कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत ईस्टर्न पैरीफेरल पर अचानक एक ट्रक के पलट जाने से पीछे चल रहे 15-20 वाहन आपस में भिड़ गये। वहां भी हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है तथा कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>