" data-ad-slot="">

कौशल्या वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक खेलोत्सव में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,21 जनवरी। कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में खेलोत्सव हर्षोउल्लास से मनाया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एस्टर ग्रुप के निदेशक और शैक्षिक सलाहकार सुनील कुमार सक्सेना का अभिनंदन एक स्वागत गीत से किया। इस मौके पर विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य अंजलि मित्तल के द्वारा पूरी कौशल्या टीम की तरफ से अतिथि तथा विद्यालय में उपस्थित छात्रों के अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन किया। विद्यालय की चेयरपर्सन कुशल सिंह तथा मुख्य अतिथि निदेशक और शैक्षिक सलाहकार सुनील कुमार सक्सेना के द्वारा झंडा फहराया गया तथा इस दौरान छात्रों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने गुब्बारा छोड़ व मशाल प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। देश के भविष्य छात्रों के द्वारा शपथ ग्रहण की गई। मुख्य अतिथि सुनील कुमार सक्सेना ने अपने संबोधन में फिटइंडिया, हेल्थी इंडिया विषय के ऊपर बल दिया तथा उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम करना भी उतना ही ज़रूरी है। तत्पश्चात खेल दिवस की विभिन्न प्रतियोगिताएं आरंभ हुई। छात्रों का उत्साह चरमसीमा पर था। छात्रों ने सामूहिक कार्य (टीमवर्क) करते हुए सभी खेलों का प्रस्तुतीकरण बहुत जोश के साथ किया। छात्रों ने परेड के माध्यम से देश प्रेम एवं अनुशासन को प्रदर्शित करते हुए सलामी दी। छात्रों के लिए जुडो कराटे, विभिन्न प्रकार की 50 और 100 मीटर की स्प्रिंट दौड़ों का आयोजन किया गया। धीमी रफ़्तार साइकिल की दौड़, फनरेस, रिलेदौड़, शॉटपुट, जेवलिनथ्रो, लॉन्ग जम्प, डिस्कस थ्रो इत्यादि विभिन्न प्रकार के खेलों तथा ड्रिल का आयोजन किया गया। सभी विजेताओं को उनकी उपलब्धि के लिए मैडल दिए गए। विद्यालय के नालंदा, तक्षशिला, अवंतिका और वैशाली सदनों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई तथा इस प्रतिस्पर्धा में अवंतिका सदन के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा और सभी वर्गों में से अवंतिका सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। खेल दिवस कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों तथा शिक्षकगणों ने फन दौडों में भाग लिया तथा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>