" data-ad-slot="">

मौज इंटरनेशनल स्कूल में बेबी शो व बॉल मेले में बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच, दी मनमोहक प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,21 जनवरी।  मौज इंटरनेशनल स्कूल व डेकेयर ओमेगा-एक, में दूसरा बेबी शो और बॉल मेला बड़े ही हर्षोलास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेनू सागर ने एक स्वास्थ्य जांच और बच्चों के कला-प्रदर्शन का आयोजन किया।  बच्चों ने 26 जनवरी के उपलक्ष्य में सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गाने पर सामूहिक प्रदर्शन किया। सभी बच्चों को उपस्थित  मुख्य अतिथि राम सिंह  अपने समय के प्रमुख शिक्षा शास्त्री-रिटायर्ड प्रधानआचार्य-जवाहर नवोदय विद्यालय- दिल्ली और भगवत प्रसाद शर्मा के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

 

बच्चों का हेल्थ-चेक-अप शारदा हॉस्पिटल व शारदा यूनिवर्सिटी  के डॉ. नज़रूल के सहयोग से वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा आयोजित कराया गया। सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों को डॉ. सुजोया- शिशु विशेषज्ञ, डॉ. दिव्या नेत्र विशेषज्ञ और डॉ. आभा, दन्त विशेषज्ञ से जांच करवाई। अभिभावकों ने नवजात शिशु से लेकर 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों का हेल्थ-चेक-अप करवाया और कला-प्रदर्शन व रैंप  वॉक का आनंद लिया। मेले में अनेक प्रकार के स्टॉलों का भी आयोजन किया गया। बच्चों व अभिभावकों के लिए यह मेला मनोरंजक और आनंदपूर्ण रहा। इस बेबी और बॉल मेला को मौज इंटरनेशनल स्कूल के सभी अध्यापकों और कर्मचारियों ने सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>