रबूपुरा। कस्बा स्थित बैंक में खाता खुलवाने गए किसान के साथ एक कर्मचारी द्वारा अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। किसान ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की तो उसने भी उसे चलता कर दिया। बताया जाता है बाद में मामला हाई लाइट होने के बाद मैनेजर ने किसान से मांफी मांगते हुए कर्मचारी को लताड़ लगाई। उधर किसान उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कह रहा है। जानकारी अनुसार गांव मकसूदपुर निवासी किसान मोतीलाल बुधवार को कस्बा स्थित जिला सहकारी बैंक में खाता खुलवाने गए थे। बताया जाता कि उनके पुत्र ने खाता खोले की लिये आवेदन फार्म भरकर दिया तो उसमें कुछ त्रुटि रह गई। आरोप है कि जब उन्होंने उसके बारे में जानकारी लेनी चाही तो दबंग बैंक चपरासी ने मैंनेजर के सामने ही आवेदक से अभद्रता करते हुए आवेदन फार्म फाड़ कर फेंक दिया और किसान को धक्के मारते हुए बैंक से बाहर निकलने व भुगत लेने की धमकी दी। आरोप है कि सारे घटनाक्रम को देखने व किसान की शिकायत के बावजूद भी शाखा प्रबंधक दबंग चपरासी के सामने मूकदर्शक बना रहा। बताया जाता है बाद में मामला तूल पकड़ने लगा औऱ एक किसान संगठन के कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद मैंनेजर ने मांफी मांगी एवं कर्मचारी को लताड़ लगाते हुए भविष्य में किसी के भी साथ इस प्रकार का व्यवहार नहीं होने का आश्वासन दिया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…