रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमीनी रंजिश के चलते एक युवक द्वारा पड़ोसी की छत पर तमंचा रख पुलिस को सूचना देने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो तमंचा सूचना देने वाले युवक का ही निकला तथा पड़ोसी को फंसाने के लिये घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार मंगलवार शाम सूचना मिली थी कि गांव मेहंदीपुर निवासी महरउद्दीन की छत पर अवैध हथियार रखे हुए है। मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान उसकी छत से तमंचा बरामद हुआ। छानबीन में पता चला कि सूचना देने वाले आबिद ने ही तमंचा मेहरुद्दीन की छत पर रखा था। बताया जाता है कि आबिद व महरउद्दीन के बीच वर्षों से एक प्लाट को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते आबिद ने मेहरुद्दीन को फंसाने की साजिश रची एवं पुलिस को उसकी छत पर अवैध हथियार रखे होने की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी आबिद निवासी मेहंदीपुर को आर्म एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…