" data-ad-slot="">

जी डी गोयंका में आन लाइन अन्तर्सदनीय कला संवर्धन प्रतियोगिता

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,19 नवम्बर। कला का उदय जीवन से है, उसका उद्देश्य जीवन की व्याख्या ही नहीं वरन् उसे दिशा देना भी है । वह जीवन में जीवन डालती है । वह स्वयं साधन न बनकर एक वृहत्तर उद्देश्य की साधिका होकर अपने को सार्थक बनाती है । इसी उद्देश्य के साथ स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में प्राथमिक वर्ग कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के लिए आन लाइन इंटर हाउस कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसके अंतर्गत प्रत्येक कक्षा की गतिविधि अलग – अलग थी, कक्षा तीसरी की गतिविधि तोरण बनाना जो दिवाली थीम पर आधारित थी तथा चौथी कक्षा की गतिविधि मुखौटा बनाना जो दशहरा थीम पर आधारित थी एवं पांचवीं कक्षा की गतिविधि रंगोली बनाना जो दिवाली थीम पर आधारित थी I सभी प्रतिभागियों में अपार हर्षोल्लास दिखाई दिया तथा सबने सुन्दरतम प्रस्तुति अदा की जिससे जूम पर प्रसन्नता का माहौल दिखाई दिया l सम्पूर्ण प्रतियोगिता की देख-रेख कला विभाग की शिक्षिका और उनकी टीम द्वारा की गई । विद्यालय की प्रधानाचार्या, डॉ. रेणू सहगल ने प्रतिभागियों को प्रतिस्पर्धी भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि नियमित स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति सजगता ही प्रतिभागियों का प्रमुख लक्षण है। इसलिए इस विषम परिस्थिति में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना अनिवार्य है – स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें।
कक्षा तीसरी के लिए आयोजित गतिविधि का परिणाम इस प्रकार रहा –
प्रथम स्थान _ टेरेसा सदन
द्वितीय स्थान – विवेकानंद सदन
तृतीय स्थान – टैगोर सदन
कक्षा चौथी के लिए आयोजित गतिविधि का परिणाम इस प्रकार रहा –
प्रथम स्थान – टैगोर सदन
द्वितीय स्थान – विवेकानंद सदन
तृतीय स्थान – टेरेसा सदन
कक्षा पांचवीं के लिए आयोजित गतिविधि का परिणाम इस प्रकार रहा –
प्रथम स्थान – टेरेसा सदन
द्वितीय स्थान – टैगोर सदन
तृतीय स्थान – राधाकृष्णन सदन

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>