रबूपुरा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा0 हरीश कुमार को शीर्ष नेतृत्व द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय महामंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। महामंत्री नियुक्त होने की सूचना के बाद बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। किसी ने सोशल मीडिया के माध्यम तो किसी ने उनके ग्रेनो सेक्टर पी 3 स्थित आवास पर जाकर शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान हरीश कुमार ने कहा कि मैं भाजपा का सिपाही हूं और एक कार्यकर्ता को काम करने का फल मिला है। शीर्ष नेतृत्व ने जी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मै उसका लग्न और निष्ठा से निर्वाहन करूँगा तथा कार्यकर्ताओं के स्नेह व वर्चस्व को कायम रखूंगा। इस मौके पर बने सिंह, टूकिराम त्यागी, रामकिशन मुखिया जी, श्याम रावत, राजेंद्र सिंह, जसमन्त मीणा, राजू शर्मा, बबली चौधरी, फूल सिंह, आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…