ग्रेटर नोएडा,26 जनवरी। शारदा विश्वविद्यालय में आज गणतंत्र दिवस समारोह में हजारों छात्र छात्राओं सहित अधिकारी, शिक्षक इत्यादि ने भाग लिया। प्रो चांसलर वाई के गुप्ता ने झंडे का सलामी लिया तथा अपने अध्यक्षीय भाषण में उपस्थित सभी से देश के प्रगति में भाग लेने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि देश में कुल जनसंख्या का 65 प्रतिशत से अधिक युवा वर्ग है, आप चाहें तब जल्द ही हमारा देश विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आ जाएगा। वाइस चांसलर प्रो जी आर सी रेड्डी ने छात्रों को बधाई देते हुए रिसर्च पर अधिक जोर देने पर बल दिया।
इससे पहले एनसीसी के छात्रों ने मार्च पास्ट तथा झंडे को सलामी दिया। सभी संकायों के छात्रों ने भिन्न भिन्न राज्यों की प्रस्तुति दिया जिसमें असम, बिहार, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के प्रस्तुति को विशेष सराहा गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित हैकाथन में देश के कोने कोने से आए प्रतियोगियों ने भी भाग लिया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…