" data-ad-slot="">

समसारा विद्यालय  में मना शानदार गणतंत्र दिवस  समारोह, दिलायी गयी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की शपथ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,26 जनवरी। गणतंत्र दिवस सभी भारतीयों के लिए यह दिन खास है और भावी भविष्य का निर्माण करने वाले विद्यालयों के लिए इस दिन की महत्ता और भी अधिक  बढ़ जाती है। यह दिन हमारे लोकतंत्र की गरिमा को दर्शाता है। समसारा विद्यालय में गणतंत्र दिवस का शानदार समारोह मनाया गया, जिसमें समस्त समसारा परिवार शामिल हुआ। इस अवसर पर  कक्षा तृतीय से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत झंडा आरोहण के साथ हुयी जिसके पश्चात् राष्ट्रीय गान द्वारा देश के गौरव को हमेशा ऊँचा रखने की प्रतिज्ञा की गयी। इस अवसर पर  कक्षा तृतीय से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातें बताई तथा देश पर मर मिटने का सन्देश देते हुए एक समूह गान पेश किया गया और देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत एक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर रोबिन हुड आर्मी जो कि एकगैर सरकारी संस्था है  उसके विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस के समारोह में समसारा विद्यालय के साथ भाग लिया और पूरे समारोह को पूरी उत्सुकता के साथ देखा। इस विशेष अवसर पर समसारा विद्यालय की अध्यापिकाएं महत्वपूर्ण अवसर की खुशियां बाँटने के लिए स्टेलर एम आई सिटी होम पहुंची। जहाँ उन्होंने बहुत से कार्यक्रम सोसाइटी में रहने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए आयोजित किये। विद्यार्थियों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट, फन विथ मैथ, भिन्न बातों से सम्बंधित प्रश्न प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किये। समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय ने  सभी  को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और सभी को समाज का  जागरूक नागरिक बनने की सीख  दी। इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं पर बात की और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना से सम्बंधित सभी बेटियों का सम्मान करवाने पर सभी को शपथ दिलाई।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>