ग्रेटर नोएडा,13 नम्बर। महिला शक्ति सामाजिक समिति ने रोशनी के त्योहार दीपावली , भाई दूज, अन्नकूट एवं छठ जैसे त्योहारों के पखवाड़े की शुरुआत स्वयं संचालित बिगनिंग मिशन एजूकेशन से की है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए चलाए जा रहे, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा में स्थित है। इस अवसर पर बच्चों ने खूबसूरत रंगोली बनाई। आपस में नाच गाने कर अपना और हम सब का भरपूर मनोरंजन किया। बच्चों के साथ-साथ कुछ अभिभावक भी इस दीपोत्सव में शामिल हुए। सभी को मिट्टी के दिए भेंट किये गए। सर्वप्रथम सभी को हमने मास्क दिए गए और मास्क पहनना क्यों जरूरी है यह उन्हें बताया साथ ही किस तरह सुरक्षित, खुशहाल एवं रोशनी से भरपूर दिवाली मनाई जाए ये बातें उनसे साझा की गई । इस अवसर पर समाजसेवी राजकुमार, ममता ठाकुर, ज्योति ,पूनम सिंह, जेनिफर, खुशबू अध्यझ साधना सिन्हा एवं अन्य कई लोग उपस्थित रहे। इन सब की शुभ हाथों से बच्चों को मिठाइयां चॉकलेट्स एवं ऑर्गेनिक गुड बांटे गए। उन्होंने कहा कि मेरा आप सभी से आग्रह है कि अपने घर दिए जलाने के पहले, अपने घर मिठाई का डब्बा लाने के पहले अपने आसपास कमजोर एवं गरीब परिवारों के घरों में उनकी दिवाली भी कैसे अच्छी मन सके इस पर बहुत नहीं तो थोड़ा काम जरूर करें।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…