" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जेवर एयरपोर्ट का नाम सम्राट मिहिर भोज रखने की मांग, मिहिर सेना ने किया प्रदर्शन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,13 नवम्बर। जेवर के पास बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखने की मांग को लेकर मिहिर सेना की मुहिम जारी है। अपनी आवाज को मजबूती के साथ उठाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र नागर ने कहा कि हमारी संस्कृति के महान शासक सम्राट मिहिर भोज के शत कर्मो का अनुशरण करते हुए व यहां की जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जेवर एयरपोर्ट का नाम सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखा जाए। यह क्षेत्र की मांग है। उनका कहना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार से लगातार यह मांग की जा रही है। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि स्थानीय जन प्रतिनिधियों के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा जा चुका है। उनका कहना है कि आगे भी यह मुहिम जारी रहेगी। धरना प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अनिल चौधरी, चमन नागर, डॉ.बलराज बसौया, जेवर विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार भाटी, दादरी विधानसभा अध्यक्ष इंद्रजीत गेराठी, सचिव शरद कुमार हूण, स्नेह लता, कविता रोसा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>