ग्रेटर नोएडा,22 दिसम्बर। कंपकपा देने वाली ठंड से ठिठुरते गरीब ज़रूरतमंद लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिये सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) द्वारा कंबल वितरित किये गये। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने बताया कि दादरी रेलवे स्टेशन के पास बसी झुग्गी झोपड़ियों में बेहद गरीब लोग रहते है, जिनके पास कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त साधन ना होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे और वृद्ध लोग ठंड से ठिठुर रहे थे। संस्था द्वारा इन गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण कर ज़रूरतमंदों को ठंड से बचाने का अभियान शुरू किया गया है। संस्था के सदस्य क्षेत्र में जगह-जगह जाकर ज़रूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिये कंबल एवं गर्म कपड़े आदि मुहैया कराने का प्रयास करेगी। साथ ही उन्होंने प्रशासन से जनपद में रैन बसेरों की संख्या बढ़ाये जाने की अपील की। इस अवसर पर महासचिव अनिल भाटी, विजय तंवर देवेंद्र चन्दीला, नरेश वर्मा और जहीर सैफ़ी आदि सदस्य मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…