" data-ad-slot="">

बच्चे अपनी कलात्मकता के माध्यम से भारत को बदलने की कोशिश कर रहे हैं-शिव प्रताप शुक्ला

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-गरीब बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए नवोदित उत्सव का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा,22 दिसम्बर।  राष्ट्रीय सेवा योजना गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और यूथ फॉर सेवा के संयुक्त प्रयास से बदलते भारत की अनोखी तस्वीर देखने को मिली, कला का ऐसा संगम जो परस्पर संवाद करता हो। यूथ फ़ॉर सेवा द्वारा आयोजित “नवोदित” उत्सव में नोएडा की झुग्गियों से आए बच्चों ने अपने हुनर से जलवा बिखेरा, मौका था अपने अंदर छुपी सृजनात्मकता को दिखाने का। बच्चों ने अपने नृत्य, नाटक और अपने गीतों से वहां उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व वित्त राज्य मंत्री एवं राज्य सभा सांसद  शिव प्रताप शुक्ला ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये बदलते भारत की तस्वीर है, जहां एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी को अपनी कलात्मकता के माध्यम से भारत को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा अब दुनियां मुट्ठी में है सोचना सिर्फ यह है कि अगर मुट्ठी खुली तो भारत के युवाओं को किस ओर जाना है  शुक्ला ने कहा कि भारतीय समाज न पहले स्वार्थी था न अब है।

अब भारत अपनी तरक्की आप जैसे युवा वॉलेंटियरों  में देख रहा है। आज मेरे लिए पहला मौका है कि मैं देख रहा हूं कि यूथ फ़ॉर सेवा के 100 वॉलेंटियरों ने एक महीनें तक झुग्गियों में जाकर 1700 बच्चों को प्रक्षिक्षण दिया। अर्थात, आज ये युवा अपने लिए ही नहीं जीते दूसरों का हाथ बटाने में भी सहायक हैं। अगर मैं कहूंगा कि भारत मैं से हम की ओर बढ़ रहा है तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। वहीं कृपाशंकर ने कहा कि समाज अपने स्वभावों में आशातीत परिवर्तन कर रहा है। आज बच्चों के हूनर को निखारने का जो काम यूथ फ़ॉर सेवा कर रहा है,अपने आप में अतुलनीय है। यह जो आरोप लगते हैं कि आज के युवा समाजिक कार्य नहीं करते उसका जीता-जागता उदाहरण आज का यह कार्यक्रम है जहां 100 से अधिक युवाओं ने 1700 से अधिक बच्चों को उनके अनुरूप प्लेटफॉर्म देने का कार्य किया। आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है ,जहां बच्चों को अपने सीनियर्स से रैंगिग के बजाय प्यार और स्नेह मिल रहा है।  यूथ फ़ॉर सेवा की अदीबा ने कहा कि यह हमारे वोलेंटियरों की अथक मेहनत का परिणाम है कि आज हम इतने बच्चों को प्लेटफार्म देने में सफल रहे। उन्होंने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि समाज के अंदर छोटे-छोटे स्तर पर सामाजिक संस्थान काम कर रहे हैं पर उन्हें कोई प्लेटफार्म नहीं मिल पाता। वहीं शालिनी ने बताया कि यहां 45 सामाजिक संस्थानों के बच्चे आए हुए हैं। इन बच्चों के लिए हमने 16 प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>