गर्भवती महिला से छेड़छाड़ व मारपीट आरोप, महिला का हुआ गर्भपात

जेवर। जेवर के गांव झुप्पा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही 3 लोगों पर उसकी पत्नी से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपियों ने महिला के साथ खेत पर गई पीड़ित की बहन की कनपटी पर भी तमना तान दिया था। मारपीट से महिला का दो माह का गर्भपात हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव झुप्पा निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी व बहन खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। आरोप है कि तभी वहां गांव के ही 3 लोग पहुंचे और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। साथ ही आरोपियों ने महिला के साथ गई पीड़ित की बहन की कनपटी पर तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने गर्भवती महिला के साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। साथ गई महिला की ननद ने जान की परवाह न करते हुए शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल महिला को जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला का मारपीट के कारण गर्भपात हो गया। पीड़ित ने गांव निवासी बंटी, रोहित व गोकलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *