स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के लिए किया जागरूक

रबूपुरा। रविवार को ग्रेटर नोएड़ा स्थित स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। कस्बे में जगह-जगह नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से गंदगी से होने वाली हानि के बारे में जानकारी दी तथा लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित करते हुए स्वच्छता बनाये रखने का संदेश दिया। रविवार को गौर सिटी स्थित गौर इंटरनेशल स्कूल के दर्जनों छात्र-छात्राएं स्कूल प्रबंधन के साथ कस्बा रबूपुरा पहंुचे तथा कस्बे के गोल चक्कर से स्वच्छता के लिए नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से जागरूकता अभियान की शुरूआत की तथा कस्बा के मौहल्ला लक्ष्मीबाई नगर, शहीद नगर, फूल बिहार, सद्वभावना नगर आदि में भी नुक्कड़ नाटक किया गया। इसके बाद सरकार के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने गली मौहल्लों में डोर टू डोर लोगों से मिलकर गंदगी से होने वाली बीमारियों के सम्बंध में बताया तथा साफ-सफाई रखने की अपील की। इसके साथ ही दुकानों पर हरे व नीले रंग के कूडे़दान रखे गये तथा उनके बारे में लोगों को जानकारी दी कि किस कूडे़दान में कौन सा कूड़ा डालना चाहिए। इस मौके पर नगर पंचायत चैयरमैन ठा0 वीरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता रोबिन चैधरी, स्कूल डायरेक्टर मंजू गौड़, सीईओं आशीष शर्मा, प्रधानाध्यापिका देवरति बोस, रूचि खन्ना, जगमोहन त्यागी, सौरभ प्रकाश, पूजा, पूनम आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *