ग्रेटर नोएडा।गलगोटियास विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने डैक्सट्रिक 2.0 नामक 24 घंटे तक चलने वाली हैकथॉन संगोष्ठी का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्घाटन कुलपति डॉक्टर प्रदीप कुमार, डीन डॉक्टर एस राजू, डीन डॉक्टर अवधेश कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इस दो दिवसीय संगोष्ठी में भारत वर्ष से 200 यूनिवर्सिटी और कालेजों से लगभग 550 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस संगोष्ठी में स्वास्थ्य, कृषि, परिवहन, ड्रोन और सामाजिक इन पाँच विषयों पर विद्यार्थियों ने रचनात्मक तरीक़े से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी प्रोजेक्ट अपने नियमित समय 24 घंटे में ही पूरे करके दिखाये। इस सेमिनार में छात्राओं की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सभी छात्राओं की टीम को एक विशिष्ट पहचान दी गई। और फ्रेसर को प्रेरित करने के लिए उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों ने विनय साहब-सीटीएस / संदीप ओहरी सीटीएस और रोहित विरमानी डायरेक्टर सीटीएस की जज कमेटी के सामने अपने प्रोजैक्ट बहुत ही आत्मविश्वास के साथ प्रेजेंट किया । प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को वी सी डा० प्रदीप कुमार ने प्रसस्ति पत्र, नक़द राशि और मॉमैन्टो देकर सम्मानित किया। सभी महत्वाकांक्षी छात्र छात्राओं ने गलगोटिया विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया और सी०ई०ओ० ध्रुव गलगोटिया का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम उनके बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिये एक बडा मंच प्रदान किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…