" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने माॉडल का किया प्रदर्शन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,23 नवम्बर। एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में युवा वैज्ञानिक-मेटामोर्फोसिस नामक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह प्रदर्शनी छात्रों की बौद्धिक जिज्ञासा को जगाने के साथ-साथ वैज्ञानिक स्वभाव के संवर्धन और विकास पर केंद्रित थी। इस प्रदर्शनी में कक्षा पहली से नवीं और ग्यारहवीं तक के विद्यार्थी सम्मिलित थे। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण प्लास्टिक को छोड़ने के लिए जागरूकता पैदा करना था। परियोजनाओं में केवल रिसाइकिल प्लास्टिक का उपयोग किया गया था। टिकाऊ और जैविक जीवन को बढ़ावा दिया गया था। प्रदर्शनी में उपस्थित सभी प्रोजेक्ट का कार्य विद्यार्थियों ने विद्यालय में ही केवल ‘शून्यकाल’ (जीरोपीरियड)  में ही किया और इसके लिए उनकी पढ़ाई भी सुचारु रूप से चलती रही। प्रदर्शनी का आयोजन ‘शून्य लागत’ पर करने का प्रयास अभिभावकों द्वारा काफी सराहा गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न परियोजनाओं द्वारा काम करने वाले मॉडलों का सतत विकास, रोजमर्रा की जिंदगी में मशीनों की उपयोगिता को बताया तथा इसके साथ-साथ ‘स्मार्ट सिटी’ की अवधारणा, कृषि में आधुनिक प्रथाओं, अंतरिक्ष में प्रौद्योगिकी, बल और घर्षण, नवीकरणीय संसाधन, ग्लोबल वार्मिंग और विद्युत प्रवाह सर्किट और अन्य विषयों पर भी डिजाइन तैयार किए गए थे। विद्यार्थियों ने स्मार्ट डस्टबिन, स्मार्ट लाइट्स, अपशिष्ट जलप्रबंधन, छत पर खेती, ड्रिप सिंचाई, चुंबकीय कारों और विभिन्न सर्किट जैसे प्रोजेक्ट बनाकर अनुभवात्मक शिक्षा प्राप्त करके अभिभावकों के मन को लुभाया। प्रदर्शनी के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना सिंह ने जोर देकर कहाकि वर्तमान पीढ़ी को संसाधनों के पर्याप्त उपयोग के बारे में संवेदन शील बनाने की आवश्यकता है और उन्हें सिखाया जाना चाहिए कि अपने ग्रह की देखभाल कैसे करें, क्योंकि हममें से प्रत्येक एक फर्क कर सकता है लेकिन साथ में हम एक बदलाव ला सकते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>