" data-ad-slot="">

गलगोटिया में एल्युमनाई टास्क सीरीज़ में आर्टिफिशियल इन्टेंलिजेन्स से बदलाव पर हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,2 दिसम्बर। गलगोटियास विश्वविद्यालय के पालिटेक्निक में एल्युमनाई टास्क सीरीज़ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में गौत्तमबुद्ध यूनिवर्सिटी के कम्प्युटर विभाग की प्रो. डा. संध्या तरार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। गलगोटियास यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. एस.एन. सतपथी ने मुख्य अतिथि के साथ मिलकर विद्यार्थियों को एल्युमनाई टास्क के महत्व को बताया कि हम इस प्रकार के सेमीनार के द्वारा कैसे नयी से नयी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. संध्या ने विद्यार्थियों को अपने सम्बोधन में बताया कि आर्टिफिशियल इन्टेंलिजेन्स साईंस का वो क्षेत्र है जिनमें हम कम्प्यूटरस को वो शक्ति प्रदान करते हैं जिससे कि वो मनुष्य की तरह सोच कर,समझ कर कोई भी  कार्य कर सकते है। पूर्व में कम्प्यूटर वही कार्य कर सकते थे, जिसके लिए वो प्रोग्राम किये गये है, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग के क्षेत्र मे क्रांतिकारी बदलाव किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा हमने मशीन लर्निंग का कॉन्सेप्ट साकार किया है, जिससे कि कम्प्यूटर अब बिना प्रोग्रामर कोड के काम कर सकता है।  उदाहरण के तौर पर यदि कम्प्यूटर को हमें बैंक में इस्तेमाल करना है तो हमें उसे केवल बैंक के अंदर एक ट्रैनी कर्मचारी की तरह एक सीमित अवधि तक रखना है, उसके बाद वो कम्प्यूटर खुद अपने आप बैंक के हर तरह के काम कर सकता है, ठीक ह्यूमन बीइंग ह्यूमन बीइंगस की तरह या कहे तो कुछ मायनों में उनसे बेहतर। इसी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा हम कंप्यूटर विजन (मनुष्य की तरह देखना), रोबोटिक्स (मनुष्य की तरह दिखने वाला कंप्यूटर) जैसी कई आधुनिक मशीन बना चुके है व पूर्व में जादुई सी लगने वाली बिना ड्राइवर की कार भी अब एक रियलिटी है, जिसे टैसला नाम की एक अमरीकी कम्पनी ने सच कर दिया है, जिसमें  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पुरजोर उयोग हुआ है। यदि रोज़गार की दृष्टि से देखें तो अगले 5 सालो में 1 मिलियन रोज़गार के अवसर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड एप्लीकेशनस प्रदान करेंगी इस कार्यक्रम में प्रो. आनन्द दोहरे, प्रो. अरूण कुमार, अनुपमा मैम, चन्दन सर, बी.एम. और भगवत प्रशाद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

11 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

11 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

12 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

13 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

13 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>