" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पहुंचे परिजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पूर्व दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने भले ही एक आरोपी को गिरफतार कर लिया है लेकिन अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जिसके चलते मृतकों के परिजनों में दहशत का माहौल है तथा स्थानीय प्रशासन के प्रति आक्रोशित हैं। सोमवार को परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उधर घटना के चार दिन बाद भी अभियुक्तों को गिरफतार करने में विफल रही पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफतारी के लिए कई टीम निरन्तर प्रयासरत हैं। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है तथा सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। सोमवार को मृतकों के पिता, बहन व चचेरे भाई समेत दर्जनों ग्रामीण रबूपुरा कोतवाली पहुंचे और थाना प्रभारी से वारदात के अभियुक्तों को जल्द गिरफतार करने की मांग की है। उधर गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम क्षेत्र के रामपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दो सगे भाई गजेन्द्र व आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी तथा तीन अन्य युवक घायल हुए थे। जिनमें जीतू की हालत गम्भीर है और दिल्ली के एक अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतकों के पिता गिर्राज ने 8 लोगों को नामजद कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी राकेश को गिरफतार कर लिया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>