रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव में मामूली विवाद के बाद तमंचा लेकर पीड़ित के घर धमकी देने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार गांव खेरली भाव में गांव के ही व्यक्ति से मामूली कहा सुनी के बाद एक युवक उससे रंजिश रखने लगा। आरोप है कि इसी चलते आरोपी सोमवार को पीड़ित के घर जा पहुंचा और तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी गुलशेर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…