गलगोटिया विवि के सहयोग से आयोजित वेबिनार में उप मुख्यमंत्री उ.प्र. हुए शामिल

Galgotia University

राष्ट्रीय सेवायोजन वेबिनार मे कोरोना से बचने के लिए हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा,17 मई। गलगोटिया विश्वविद्यालय के सहयोग और राष्ट्रीय सेवा योजना एवम यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा कोविड-19 महामारी को लेकर डॉ. मुन्ना तिवारी, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशानुसार में एक ऑनलाईन जागरूकता वेबिनार का आयोजन किया गया। यह एक प्रदेश स्तरीय वेबिनार था।

Galgotia University

जिसमें उत्तर-प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय सेवा इंडिया के डायरेक्टर सौरभ साह,राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी उत्तर-प्रदेश डॉ. अंशु माली एवमं राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर-प्रदेश के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोती एवम प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। इस ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में गलगोटियाज विश्वविद्यालय गौतमबुद्ध नगर के 400 से अधिक स्वयं सेवक और छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कोरोना से बचने के उपायों पर विचार विमर्श हुआ। जिसमें निम्न उपायों पर विशेष रूप से विचार किया गया। जैसे सामूहिक दूरी, मास्क, का प्रयोग निरंतर साबुन से हाथ धोना आदि महत्वपूर्ण बातों के बारे में छात्रों को बारीकी से बताया गया। गलगोटिया विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुनील गलगोटिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया, विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. प्रिति बजाज ने इस वेबिनार में सामिल प्रतिभागियों की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना गलगोटिया विश्वविद्यालय डॉ. देव व्रत तिवारी, डॉ. अमबरीन अहमद, डॉ. निरंजन कौशिक, डॉ. दिलीप कुमार, सुनील कुमार कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना गलगोटिया विश्वविद्यालय के साथ सभी छात्रों ने भाग लिया।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *