" data-ad-slot="">

गलगोटिया विवि ने शोध एवं इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रोफेसर एवं शिक्षकों को किया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,8 जनवरी।गलगोटिया विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के तत्वाधान में प्रथम रिसर्च एण्ड इनोवेशन अवार्ड 2019 का आयोजन किया गया। जिसमें 35 असिस्टेंट प्रोफेसर 4 एसोसिएट प्रोफेसर 21 प्रोफेसर सहित कुल 90 शिक्षकों को नगद राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन सभी सम्मानित शिक्षकों ने अंर्तराष्ट्रीय पत्रिकाओं पेटेंटस रिसर्च प्रोजेक्टों में उच्च गुणवत्ता पूर्ण पत्रों और प्रमुख शोधों के द्वारा योगदान दिया हैं। कार्यक्रम में अनुसंधान समन्वयकों को भी सम्मानित किया गया। जिसके द्वारा गलगोटिया विश्वविद्यालय उच्च गुणवत्ता के अनुसंधान करने के लिये अपने संकाय सदस्यों को प्रेरित करने में सफल रहा है। संकाय सदस्यों के द्वारा चिकित्सा विज्ञान प्रौद्योगिकी कृषि व्यवसाय प्रबंधन शिक्षा मिडिया संचार वित्त एवमं वाणिज्य के विषयों पर शोध किये गये हैं।

शिक्षकों के पेटेन्ट और शोध पत्र हुए प्रकाशित

विश्वविद्यालय के बहु विषयक अनुसंधान को बढावा देने के कारण स्कूल ऑफ फार्मेसी के द्वारा सबसे अधिक 47 पेटेंट और 137 रिसर्च पेपर्स प्रकाशित किये गये हैं। अवार्ड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी दिल्ली के पूर्व निदेशक और वर्तमान में बेनेट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रघुनाथ के. शेवगाँवकर शामिल हुए। डॉ. शेवगाँवकर ने अपने अभिभाषण में कहा कि उद्योग और समाज में नये से नये अनुसंधान किये जाने चाहिये। उन्होंने संकाय सदस्यों से कहा कि वो अपने अपने क्षेत्र में योग्य अनुसंधान करें। इनोवेशन और रिसर्च दोनों को अलग अलग क्षेत्र बताते हुए गलगोटिया विश्वविद्यालय के संकायों के शोध उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि लिबरल आर्टस को इंजीनियरिग का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिये।

शिक्षकों को शोध करने के लिए किया जाएगा हर सम्भव मदद

विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया ने शोध समिति के सफल प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की शिक्षा अभिनव और अनुसंधान उन्मुख होने चाहिये। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुसंधान को शामिल करने के लिये प्रौद्योगिकि में तेजी से पुस्तक परिवर्तन होना बहुत जरूरी हैं। जिसके लिये शिक्षकों को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन देते हुए कहा कि अकादमिक अनुसंधान को अनुसंधान प्रकाशन से परे जाना चाहिये और नये उत्पादों एवमं प्रौद्योगिकी का नवाचार करना चाहिये। विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. प्रीति बजाज ने कहा कि ऐसे अवार्ड विश्वविद्यालय में इनोवशन और रिसर्च गतिविधियों को बढावा देंगें। और अन्य संकाय और छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण अनुसंधान और नवाचार करने के लिये प्रेरित करेंगें। उन्होंने अपने वक्तव्य में अवार्ड प्रोग्राम के उद्देश्य एवमं महत्व को प्रकाशित किया। अवार्ड प्रोग्राम में मुख्य अतिथि और शिक्षकों को विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया ने सम्मानित किया। और स्वागत सम्बोधन वाइस चांसलर डॉ. प्रीति बजाज एवमं धन्यवाद ज्ञापन रिसर्च कोऑर्डिनेटर बी. बाला मुरूगन ने किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>