" data-ad-slot="">

मन्नत कौर ने जीता टीन इंडिया 2020 का ख़िताब, पनामा में करेंगी प्रतिनिधित्व

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नोएडा। टीन इंडिया फ़ैशन शो 2020 का आयोजन नोएडा के लॉजिक्स मॉल में  किया गया, जिसमें देश के दस राज्यों से आईं सुंदरियों ने इसमें हिस्सा लिया। 12 सशक्त प्रतिभागियों को पछाड़ कर मन्नत कौर ने  टीन इंडिया 2020 का ख़िताब जीता। ये देश का एक जाना माना फ़ैशन शो है जो हर साल आयोजित किया जाता है। अंजली शर्मा पहली रनर अप रहीं। वहीं सोमिता बोराह, एना और ऋषिता सरकार ने दूसरा, तीसरा और चौथा रनर अप का ख़िताब जीता। टीन इंडिया की डायरेक्टर और शो की आयोजक जसमीत कौर फैशन की दुनिया में एक प्रतिष्ठित नाम है। उन्होंने बताया, “मुझे ये कहते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि हमने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया है जहाँ सपने पूरे हो रहे हैं। भारत के कोने-कोने से आई लड़कियों को हम प्रशिक्षित कर उन्हें फ़ैशन की जगमगाती दुनिया से रूबरू करवाते हैं और उन्हें एक सफल और सशक्त महिला के रूप में उभारते करते हैं।”इस सौन्दर्य प्रतियोगिता शो  में जज के रूप में रीता गंगवानी, अस्मा गुलजार, आरती कपूर, शर्मिला अहूजा, अपूर्वा ठाकुर मौजूद रहे। 2019 की  टीन इंडिया विजेता अपूर्वा ठाकुर ने इस शो में आकर सभी युवतियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि टीन इंडिया-2020 में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को मैं बधाई देती हूँ। आपमें बहुत बल है कि आप अपनी खूबियों को निखार कर ये ताज पा सकती हैं, बस कड़ी मेहनत करते रहिये।” इस शो के खास मेहमान, भारती तनेजा, गुंजन तनेज, डेनियल चुबुरू, फौजिया बख्शी, पनामा एम्बेसडर ( रिकॉर्डों ), पराग्वे एम्बेसडर भी इस शो के जश्न में शामिल रहें। 2017 की  टीन यूनिवर्स की विजेता सृष्टि कौर ने भी सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “यहाँ पर आए सभी प्रतिभागियों में विलक्षण प्रतिभा है। फ़ैशन की दुनिया में आत्मबल का बहुत सम्मान होता है। आपमें अगर चाहत है तो दुनिया आपकी क़दमों में है।” संजना जॉन, डॉ. रीता गंगवानी, शरद कोहली और अस्मां गुलज़ार जैसे कई जानी-मानी शख्सियतों ने इसमें हिस्सा लिया। पनामा, अर्जेंटीना और पैराग्वे से आये प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया और युवतियों का हौसला अफ़जाई किया।  टीन इंडिया 2020 की विजेता को पनामा में 13 से 20 जनवरी तक हो रहे फ़ैशन वीक में भाग लेने का मौक़ा मिलेगा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>