ग्रेटर नोएडा,22 जनवरी। गलगोटिया विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ बिजनेस के मानव संसाधन प्रभाग ने एमबीए के छात्रों के लिए एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया। जिसमें मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में ऑजोन ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक राजेश जैन ने भाग लेकर छात्रों का मार्गदर्शन किया। संगोष्ठी के शुरूआत में विभाग के अध्यापकों एवमं छात्रों ने अतिथि का मोमेंटो देकर स्वागत किया।
वक्ता राजेश जैन ने अपने अभिभाषण में मैन पावर की प्लानिंग विषय पर जोर देते हुए संगठन के प्रभावशील परिवर्तन के प्रबंधन और नेतृत्व पर प्रकाश डाला। एक पूरे प्रभावशील सत्र के दौरान उन्होंने वास्तविक जीवन के विभिन्न उपख्यानों और मामलों के हवाले से जन शक्ति की योजनाओं से छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैसे आज के मॉर्डन संगठनों में एच.,आर. फंक्शन की भूमिका बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को वर्तमान और भविष्य के लिए संभावित लीडर के रूप में देखते हुए खुद को तैयार करना चाहिए। संगोष्ठी में व्याख्यान सत्र के साथ-साथ प्रश्नोत्तर के समय में छात्रों ने वक्ता के समृद्ध कॉर्पोरेट अनुभव का लाभ उठाया और अपने कैरियर की आकांक्षाओं को साझा किया। संगोष्ठी का मार्गदर्शन विभाग के डीन डॉ. डी. पी. शाहू और संचालन डॉ. पल्लवी त्यागी ने किया एवमं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनामिका पाण्डेय ने दिया। इस दौरान सभी छात्र एवमं अध्यापक उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…