ग्रेटर नोएडा,22 जनवरी। समाजवादी चिंतक एवं छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध पंडित जनेश्वर मिश्र की 10 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उनके राजनीतिक जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र एक सच्चे समाजवादी नेता थे, जिनका सारा जीवन देश व समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। उनकी समाजवादी विचारधारा के प्रति दृढ़ता एवं निष्ठा के कारण उनको छोटे लोहिया कहा जाता था। युवा अवस्था में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर समाजवादी विचारधारा से जुड़ने के बाद उन्होंने सभी वर्गों के उत्थान के लिए सराहनीय काम किया। सभी समाजवादी साथियों को उनके जीवन का अनुसरण करते हुए समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रुप से राजकुमार भाटी,कृशान्त भाटी, श्यामसिंह भाटी, जगवीर नम्बरदार, शौकत चेची, सुनील भाटी, विनोद लोहिया, फिरदौस शहनाज़, विक्रम सफीपुर, अकबर खान, विजेंद्र नागर, सीपी सोलंकी, विनीत भाटी, यामीन दौला, अमित भाटी, लोकेश जनमेदा, विपिन नागर, रोहित बैसोया, हैप्पी पंडित, अमन भाटी, केके गोयल, सतीश यादव, वकील सिद्दीकी, तनवीर अहमद, जावेद अंसारी, अहमद सईद, दलमीर खान, इमरान सैफी आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…