ग्रेटर नोएडा,6 दिसम्बर। गलगोटिया विश्वविद्यालय में नवनियुक्त वाइस चांसलर प्रो. डॉ. प्रीति बजाज को कार्यभार ग्रहण कराते हुए भव्य सुवागत किया गया। विश्वविद्यालय में एक कार्य्रकम का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के अन्य उच्च अधिकारीयों अध्यापकों के साथ चांसलर सुनील गलगोटिया और सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने नियुक्त वाइस चांसलर प्रीति बजाज का स्वागत करते हुए बधाई दी। और विश्वविद्यालय को एक नये आयाम प्रदान करने तथा लिडिंग यूनिवर्सिटी बनाने की आशा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।
सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी अधिकारीयों का वीसी से परिचय कराया। वीसी ने भव्य स्वागत के लिये पूरे विश्वविद्यालय परिवार का धन्यवाद करते हुए अपनी अग्रिम कार्य प्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गलगोटिया विश्वविद्यालय प्रदेश में ही नहीं देश में भी एक अहम स्थान रखती है। जिसमें सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिये विवि के चांसलर और अध्यापक शिक्षण स्तर को बढाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते है। कहा कि मैं आशा करती हूं कि मैं और मेरे साथी कर्मचारी विश्वविद्यालय को नम्बर एक बनाने में सफलता हासिल कर करेंगे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…