" data-ad-slot="">

जिम्स में एमबीबीएस के छात्रों को नए बदलाव व मरीजों से अच्छा वर्ताव सिखाया

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,6 दिसम्बर। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 3 से 6 दिसम्बर तक आयोजित दूसरी 4 दिवसीय ‘‘रिवाइज बेसिक वर्कशाप इन मेडिकल एजूकेशन‘‘ का समापन हुआ। एमबीबीएस पाठयक्रम में किये बदलाव के अनुसार छात्रों को पढ़ाने हेतु एमसीआई के दिशा-निर्देशानुसार दूसरी बार इस तरह की वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के निदेशक डॉ. (ब्रिगे.) राकेश गुप्ता सहित करीब 30 संकाय सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिसके अवलोकन के लिए एमसीआई द्वारा यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइन्सेज, नई दिल्ली के डॉ. आमिर मरूफ खान को भेजा गया। कार्यशाला में पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त संस्थान के ही 7-8 संकाय सदस्यों के द्वारा अन्य साथी संकाय सदस्यों को एमबीबीएस पाठयक्रम में किये गये बदलाव के बारे में समझाया साथ ही छात्रों को पढ़ने व समझाने का तरीका का बताया। कार्यशाला में विभिन्न प्रकार की क्रियाओं को कराने के साथ ही संकाय सदस्यों को मरीजों के साथ पेश आने व उनसे बर्ताव करने का तरीका भी समझाया गया। रिवाइज बेसिक वर्कशाप इन मेडिकल एजूकेशन आयोजन का प्रबंध संस्थान की मेडिकल एजूकेशन यूनिट प्रभारी डॉ. वनिता लाल ने किया। प्रशिक्षण देने वालों में डॉ. दीप्ती चोपडा, डॉ. डॉ. अंजू रानी, मनीषा सिंह, डॉ. भारती भण्डारी राठौर, डॉ. नाजिया नजीर, डॉ. मोहित कुमार माथुर, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव व डॉ. रंजना वर्मा प्रमुख रहे। कार्यशाला के समापन पर निदेशक डॉ. (ब्रिगे.) राकेश गुप्ता द्वारा सभी साथी संकाय सदस्यों धन्यवाद ज्ञापित किया तथा दिये गये प्रशिक्षण का पूर्ण उपयोग छात्रों की पढाई में करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के वित्त अधिकारी पी. डी. उपाध्याय ने सभी संकाय सदस्यों के काम की तारीफ करते हुए उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। एमसीआई के आब्जर्वर डॉ. आमिर मरूफ खान ने कार्यशाला के आयोजन को पूर्णरूप से सफल बताते हुए सभी संकाय सदस्यों द्वारा कार्यशाला में किये गये सक्रिय प्रतिभाग को सराहा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>