-गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग हो गए हैं क्षतिग्रस्त, ठीक करने की मांग
ग्रेटर नोएडा,12 मार्च। किसान एकता संघ ने सौंपा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर को ज्ञापन। इस मौके पर किसान एकता संघ के प्रदेश मिडिया प्रभारी आलोक नागर ने बताया कि किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने गांव सलेमपुर गुर्जर सहित कई मार्गो को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर अवस्था में पड़ी है, उसकी समस्या का निदान करने के लिए मुख्य कार्यालय के नाम ज्ञापन सीनियर मैनेजर सुभाष चंद्रा को सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय सचिव लोकेश भाटी ने बताया कि जब से पंचायती राज व्यवस्था खत्म हुई है तबसे गांवों का विकास रुक गया है। सड़कें की बहुत खराब हालत है कई बार टूटी सड़कों की वजह से हादसे हो चुके हैं और इस सड़क की शिकायत कई बार प्राधिकरण की जा चुकी है, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जतन प्रधान ने बताया कि आज किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर सुभाष चंद्रा को ज्ञापन सौंपा है और उन्होंने जल्द ही सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बृजेश भाटी, आलोक नागर, कृष्ण नागर प्रदीप भाटी सीपी सोलंकी लोकेश भाटी वेद प्रकाश अर्जुन आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…