" data-ad-slot="">

कंपनी के बोर्ड बैठक में चली गोली,दो की मौत एक गंभीर रुप से हुआ घायल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-दो साथी डायरेक्टर्स को गोली मार खुद को भी मारी गोली

ग्रेटर नोएडा,12 मार्च। बादलपुर कोतवाली के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में बोर्ड बैठक में व्यावसायिक मुद्दे पर विवाद होने पर एक डायरेक्टर ने अपने दो साथी डायरेक्टर्स को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली मारने वाले डायरेक्टर समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी में गोली चलने की सूचना पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल डायरेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कंपनी के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। तीनों डायरेक्टर्स कंपनी में पार्टनर थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती डायरेक्टर का बयान दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित केबिल बनाने वाली कंपनी यूपी टेलीलिंक्स लिमिटेड में गुरुवार को बोर्ड बैठक चल थी। बोर्ड बैठक में कंपनी के तीन डायेक्टर्स प्रदीप अग्रवाल, राकेश कुमार जैन और नरेश गुप्ता शामिल थे, तीनों कंपनी के पार्टनर थे। बताया जाता है कि बैठक के दौरान व्यावसायिक मुद्दे ट्रांजेक्शन को लेकर कहासुनी हो गई। पुराने ट्रांजेक्शन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल ने अपने दो साथी डायरेक्टर को गोली मार दी और खुद को भी गोली मार ली। बोर्ड बैठक में गोली चलने से कंपनी में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बादलपुर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल और नरेश गुप्ता की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल राकेश कुमार जैन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह व सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

——————–

कंपनी के तीन पार्टनर के बीच हुए झगड़े में प्रदीप ने अपने दो पार्टनर नरेश और राकेश को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली चलने से नरेश व प्रदीप की मौत हो गई। वहीं घायल राकेश जैन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर जांच की जा रही है।

-हरीशचन्द्र, डीसीपी नोएडा सेन्ट्रल

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>