ग्रेटर नोएडा,18 दिसम्बर। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों के विकास कार्य कराने की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्या आलोक नागर क नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीपचंद को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं आलोक नागर ने बताया की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों में पिछले लंबे समय से विकास कार्य नहीं हुए हैं। जिसके कारण गांव के मुख्य रास्तों में गड्ढे एवं नालियां टूटी होने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांव जुनेदपुर चुहडपुर डाढा रोशनपुर अट्टा पीर नियाना आदि गांव की समस्या को लेकर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक को संबोधित ज्ञापन एसईओ दीपचंद को सौंप कर कार्यवाही की मांग की। प्रवीण भारतीय ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी गांवों के विकास के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं प्राधिकरण की इस लापरवाही एवं अनदेखी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द गांव का विकास किया जाए अन्यथा प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष मास्टर दिनेश नागर मनीष भाटी बीडीसी हरेंद्र कसाना राकेश नागर अरुण नागर डॉक्टर अख्तर अजय नागर अमरपाल सिंह प्रदीप राहुल भाटी मनवीर भाटी कुलवीर भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…