" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

गांवों में विकास कार्य नहीं होने को लेकर प्राधिकरण को दिया ज्ञापन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,18 दिसम्बर। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों के विकास कार्य कराने की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्या आलोक नागर के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीपचंद को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं आलोक नागर ने बताया की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों में पिछले लंबे समय से विकास कार्य नहीं हुए हैं। जिसके कारण गांव के मुख्य रास्तों में गड्ढे एवं नालियां टूटी होने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांव जुनेदपुर चुहडपुर डाढा रोशनपुर अट्टा पीर नियाना आदि गांव की समस्या को लेकर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक को संबोधित ज्ञापन एसईओ दीपचंद को सौंप कर कार्यवाही की मांग की। प्रवीण भारतीय ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी गांवों के विकास के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं प्राधिकरण की इस लापरवाही एवं अनदेखी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द गांव का विकास किया जाए अन्यथा प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष मास्टर दिनेश नागर मनीष भाटी बीडीसी हरेंद्र कसाना राकेश नागर अरुण नागर डॉक्टर अख्तर अजय नागर अमरपाल सिंह प्रदीप राहुल भाटी मनवीर भाटी कुलवीर भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>