" data-ad-slot="">

गांव में मासूम कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हडकंप, सैकड़ों हुए क्वारंटीन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

क्षेत्र में संक्रमण के मामले बढ़ने से ग्रामीणों में पनप रहा दहशत का माहौल
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत मंगलवार को एक मासूम के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है और दहशत का माहौल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मासूम समेत आधा दर्जन परिजनों को आइसोलेट सेंटर भेजा है तथा मकान के आस-पास करीब 3 सौ मीटर एरिया को सील करते हुए सैकड़ों लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। गांव को सेनेटाइज करने की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी अनुसार बिट्टू का एक वर्षीय पुत्र निमोनिया से पीड़ित था। जिसका फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बताया जाता है कि उपचार के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर डाक्टरों ने 16 मई को जांच के लिए सैंपल भेजा था। जिसकी 19 मई को रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई। जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर जेवर एसडीएम गुंजा सिंह, तहसीलदार दुर्गेश कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुचे व संक्रमित बच्चे के माता-पिता व परिवार के 6 सदस्यों को आइसोलेशन सेंटर भेजा गया है तथा आस-पास के एरिया को सील करते हुए करीब 250 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। गौरतलब है कि गत 27 अप्रैल को रबूपुरा के गांव जौनचाना में तथा 13 मई को जेवर के एक निजी अस्पताल का चिक्तिसक कोरोना संक्रमित पाये गये थे। क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रकोप के चलते लोगों में दहशत का माहौल है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>