" data-ad-slot="">

जीबीयू से विदेशी विद्यार्थियों का पहला जत्था वियतनाम के लिए रवाना हुआ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,19 मई।कोरोना महामारी एवं लाक्डाउन की वजह से जीबीयू में पढ़ाई कर रहे विदेशी छात्रों की अपने देश वापसी भेजने के सिलसिला शुरू हुआ। इस क्रम में आज वीयट्नाम के 54 छात्रों मुख्यतः बौध भिक्षु एवं भिक्शनियाँ है जो विश्वविद्यालय के बौध अध्ययन एवं सभ्यता संकाय के विभिन्न कोर्सेज़ में अध्ययन कर रहे हैं का पहला जत्था वीयट्नाम दूतावास एवं भारत सरकार के संयुक्त प्रयास से आज विश्वविद्यालय के विदेशी छात्रावास के अभिरक्षक एवं निदेशक, विदेशी प्रभार डॉ. अरविन्द कुमार सिंह के देखरेख में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।

यहाँ यह जानकारी देना भी निहायत ज़रूरी है कि इन विदेशी छात्रों में ज़्यादातर छात्र स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष, एम फ़िल एवं पीएचडी के छात्र हैं। इनमें से स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के छात्रों की अंतिम सेमेस्तेर की ऑनलाइन परीक्षा जून 1 से लेकर जून 16 तारीख़ के बीच होनी तय हुई है। इन छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा में सम्मिलित होना आवश्यक है और यह जानकारी उन्हें दे दी गयी है ताकि उन्हें डिग्री मिलने में भविष्य में कोई परेशानी ना हो। यह व्यवस्था यूजीसी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश के तहत की गयी है।

इनमें से लगभग सभी विदेशी छात्र जो एमए एवं एमफ़िल कार्यक्रम में हैं और जिन्हें डिग्री के लिए अंतिम सत्र की परीक्षा के साथ डिसर्टेशन (शोध पुस्तक) विभाग में जमा करना आवश्यक है ने अपने अपने शोध निर्देशक के पास जमा कर दी है या मई 31 तक कर देंगे। विदेशी छात्रों का दूसरा जत्था म्यांमार के लिए सम्भवतः 23 मई की मध्य रात्रि में बोधगाया (गया, बिहार) के लिए रवाना होना है क्योंकि इनकी अपने देश वापसी के लिए गया हवाई अड्डे से होना निश्चित हुआ है। यहाँ से बोधगया, बिहार के लिए यात्री बस की व्यवस्था की जा चुकी है। इनमें कूल 33 विदेशी विद्यार्थी जीबीयू के होंगे और साथ में कुछ एनसीआर में रह रहे म्यांमार के विदेशी छात्र भी यात्रा करेंगे।

डॉ अरविन्द कुमार सिंह ने इस जत्थे को यात्रा की सुभकामनाओं के साथ विदेशी छात्रों को नई दिल्ली हवाई अड्डे के लिए विदेशी छात्रावास से रवाना किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>