ग्रेटर नोएडा,18 मई। सूरजपुर यश बैंक के पास एक दिव्यांग महिला जोकि बोलने में असमर्थ है। अपनी एक 5-6 साल की बच्चे के साथ पिछले दो-तीन दिनों से पड़ी थी। आसपास के लोग उसे कुछ खाना पानी दे दे रहे हैं, पर वह कौन है और कहां की रहने वाली है, यह किसी को पता नहीं है। जब इसकी सूचना महिला शक्ति सामाजिक समिति को मिली। तो इसकी पूरी जानकारी लेते हुए समिति की अध्यक्ष साधना सिन्हा ने इस बारे में डीसीपी वृंदा शुक्ला से बात की और उन्हें सारी फोटो एवं लोकेशन उपलब्ध कराई। शुक्ला ने यह आश्वासन दिया कि वह तुरंत ही उस महिला को बच्ची के साथ किसी सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की व्यवस्था करेंगी। साधना सिन्हा, अध्यक्ष महिला शक्ति सामाजिक समिति ने कहा कि हमें विश्वास है की उस छोटी सी मासूम बच्ची को उसकी मां के साथ जल्दी ही रहने का कोई ठिकाना मिल जाएगा और उसे तत्पश्चात उसके घर एवं परिवार तक पहुंचा दिया जाएगा। हमारी समिति इसके लिए नोएडा पुलिस विशेष तौर पर डीसीपी मेम की बहुत-बहुत शुक्रगुजार है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…